मुजफ्फरपुर, जनवरी 23 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। आचार्य जानकी वल्लभ शास्त्री न्यास के अध्यक्ष पूर्व कुलपति रिपुसूदन श्रीवास्तव और सचिव रश्मि मिश्रा बनाई गई हैं। शुक्रवार को न्यास की कार्यकारिणी की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक निराला निकेतन में हुई। आचार्य श्री की बेटी शैलबाला मिश्रा के अस्वस्थ होने के कारण उनके स्थान पर प्रो. श्रीवास्तव को अध्यक्ष बनाया गया। शैलबाला न्यास की वरिष्ठ सदस्य संरक्षक बनी रहेंगी। प्रो. गोपेश्वर सिंह की अस्वस्थता के कारण उनके स्थान पर डॉ. रश्मि मिश्रा को न्यास का सचिव बनाया गया। गोपेश्वर सिंह न्यास के वरिष्ठ सदस्य संरक्षक बने रहेंगे। डॉ. मनोज कुमार सिंह कार्यकारी सचिव के रूप में कार्य करेंगे। नए सदस्य के रूप में डॉ. हरिकिशोर प्रसाद सिंह का चयन किया गया। आचार्य जी की पुस्तकों के प्रकाशन एवं होनेवाली गोष...