रुडकी, अप्रैल 19 -- रुड़की, संवाददाता। रिपब्लिकन पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सेठपाल सिंह ने रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले से मुलाकात कर वर्ष 2027 विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की। उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष सेठपाल सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और पूरे दमखम के साथ चुनावी मैदान में उतरने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पार्टी उत्तराखंड में 70 में से 15 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी और मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। सेठपाल सिंह ने कहा कि पार्टी सामाजिक न्याय, समान अधिकार और दलित-शोषित वर्गों की आवाज को विधानसभा तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। आने वाले समय में प्रदेशभर में संगठन विस्तार अभियान चलाया जाएगा और कार्यकर्ताओं की बैठकों के माध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.