बोकारो, मई 5 -- कथारा। राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई, केबी कॉलेज बेरमो ने प्राचार्य लक्ष्मी नारायण के निर्देश एवं कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ प्रभाकर कुमार के नेतृत्व व देखरेख में गोद गांव बोरिया में रीन्यूएबल एनर्जी विषय पर जागरूकता अभियान ग्रामीणों के बीच चलाया। प्राचार्य ने बताया कि रिन्यूएबल एनर्जी या नवीकरणीय ऊर्जा मानव स्वास्थ्य एवं पर्यावरण के रक्षा में सहायक है। यह ऊर्जा के ऐसे स्रोत हैं जो समय के साथ प्राकृतिक रूप से पुर्नजीवित होते हैं व कभी समाप्त नहीं होते हैं। कार्यक्रम पदाधिकारी ने ग्रामीणों को रिन्यूएबल एनर्जी के बारे में समझाया और इनके मुख्य स्रोतों में सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा, जल विद्युत, भू तापीय ऊर्जा, बायोमास ऊर्जा, समुद्री ऊर्जा होते हैं बतलाया। यह भी पढ़ें- पीजी भौतिकी विभाग में आज होगा सेमिनार सूर्य से प्राप्त ऊर्जा ( सौर ऊर्जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.