फतेहपुर, जून 21 -- फतेहपुर। जहानाबाद कस्बे के समीप रिन्द नदी में रविवार सुबह एक किशोर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है । ग्रामीणों के अनुसार नदी किनारे लोगों ने पानी में एक शव उतराता देखा। नजदीक जाकर देखने पर पता चला कि शव एक किशोर का है। मृतक की उम्र करीब 15 वर्ष बताई जा रही है। वह पैंट-शर्ट पहने हुए था। किशोर के हाथ पर रोहित नाम लिखा हुआ मिला है, जिससे उसकी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाकर आसपास के लोगों से पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मृतक की पहचान कराने के लिए आसपास के थानों को सूचना भेजी जा रही है।...