रिनपास में शुरू होगी 20 बेड की बाल एवं किशोर चिकित्सा इकाई
रांची, सितम्बर 24 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो रिनपास (रांची इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरो-साइकेट्री एंड एलाइड साइंसेज), कांके में अब बच्चों और किशोरों के मानसिक स्वास्थ्य उपचार के लिए 20 बेड की बाल एवं किशोर चिकित्सा इकाई (इनडोर) शुरू की जाएगी। इसके साथ ही संस्थान में डीपीएन (डिप्लोमा इन साइकियाट्रिक नर्सिंग) कोर्स और एमडी साइकियाट्री की पढ़ाई फिर से शुरू होगी। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव ने कहा कि वर्तमान जरूरतों को देखते हुए रिनपास में एमडी साइकियाट्री और डीपीएन कोर्स दोबारा शुरू किया जाना जरूरी है। डीपीएन के लिए सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी करने और साइकियाट्रिक नर्सिंग की कक्षाएं शुरू करने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। साथ ही एमडी साइकियाट्री की पढ़ाई फिर शुरू करने के लिए आवश्यक इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने सहित सभी जरूरी व्यवस्थाएं स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.