रिनपास में मारपीट मामले की जांच के लिए समिति गठित
रांची, जुलाई 11 -- कांके, प्रतिनिधि। रांची तंत्रिका मनोचिकित्सा एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान (रिनपास) के ओपीडी में शुक्रवार को दो चिकित्सकों के बीच हुई मारपीट और हंगामे की घटना की जांच के लिए चार सदस्यीय समिति गठित की गई है। शनिवार को उपनिदेशक (प्रशासन) मिथिलेश कुमार चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। पूर्व निदेशक डॉ. अमूल रंजन सिंह की अध्यक्षता वाली समिति में मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. विनोद कुमार महतो, डॉ. पीपी साह और डॉ. मनीषा किरण को सदस्य बनाया गया है। समिति को 15 दिनों के अंदर जांच रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है। बताया गया कि शुक्रवार को ओपीडी में डॉ. जेके सोलंकी और डॉ. सिद्धार्थ सिन्हा के बीच कथित मारपीट और गाली-गलौज की घटना हुई थी। इससे मरीजों और कर्मचारियों के बीच अफरा-तफरी मच गई थी। घटना के बाद संस्थान प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.