रांची, मई 8 -- कांके, प्रतिनिधि। रांची इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरो साइकेट्री एंड एलायड साइंस (रिनपास) में भर्ती एक मरीज ने शुक्रवार को आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 24 वर्षीय विवेक कुमार के रूप में हुई है, जो चतरा जिले के इटखोरी थाना क्षेत्र के टोनाटांड़ का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार, विवेक को उसके भाई शेखर सिंह ने 9 अप्रैल को नशे की लत के इलाज के लिए रिनपास में भर्ती कराया था। शुक्रवार सुबह नाश्ता करने के बाद वह वार्ड में गया और करीब 11 बजे तौलिये से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। घटना के बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। विवेक अविवाहित था और मेल वार्ड के नए भवन में भर्ती था। मामले की जानकारी मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.