रांची, जुलाई 12 -- कांके, प्रतिनिधि। रिनपास में दो वरीय मनोचिकित्सकों के बीच हुए विवाद मामले में नया मोड़ आ गया है। घटना को लेकर डॉ. सिद्धार्थ सिन्हा की शिकायत के बाद अब डॉ. जेके सोलंकी ने भी रविवार को लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। दोनों पक्षों की शिकायत के बाद रिनपास प्रशासन ने मामले की जांच तेज कर दी है। घटना की गंभीरता को देखते हुए रिनपास प्रशासन ने उपनिदेशक (प्रशासन) की पहल पर चार सदस्यीय जांच समिति गठित की है। समिति को घटना से जुड़े सभी तथ्यों, साक्ष्यों और परिस्थितियों की निष्पक्ष जांच कर 15 दिनों के भीतर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है। यह भी पढ़ें- रिनपास में मारपीट मामले की जांच के लिए समिति गठित रिपोर्ट के आधार पर संस्थान प्रशासन आगे की कार्रवाई करेगा। इससे पहले डॉ. सिद्धार्थ सिन्हा ने डॉ. जेके सोलंकी पर मारपीट,...