रिनपास की प्रभारी निदेशक को हटाने की मांग
रांची, जुलाई 31 -- कांके, प्रतिनिधि। रांची जिला कांग्रेस सेवादल ने शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी को ज्ञापन सौंपकर रिनपास, कांके की प्रभारी निदेशक डॉ जयति सिमलाई को तत्काल पद से हटाने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व जिलाध्यक्ष रोहित कुमार साहू ने किया। ज्ञापन में कहा गया कि प्रभारी निदेशक के कार्यकाल में रिनपास लगातार विवादों में रहा है, जिससे संस्थान की छवि प्रभावित हुई है। कांग्रेस सेवादल ने आरोप लगाया कि प्रभारी निदेशक के खिलाफ विभिन्न मामलों में न्यायालय में मुकदमे लंबित हैं। साथ ही वित्तीय अनियमितताओं और खरीद प्रक्रिया में गड़बड़ी की शिकायतें भी सामने आई हैं। ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया कि ओपीडी में मरीजों की भर्ती के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है और हाल ही में एक ज्वेलर्स कंपनी द्वारा निदेशक कक्ष में प्रचार-प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.