लखनऊ, अगस्त 24 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता यूपी प्रेस क्लब व उत्तर प्रदेश साहित्य सभा की ओर से 172 वां सृजन सम्मान वरिष्ठ हास्य कवि डॉ डंडा लखनवी व गोमती सफाई अभियान के समर्पित कार्यकर्ता रिद्धि किशोर गौड़ को दिया गया। हसीब सिद्दीकी सर्वेश अस्थाना, मुकुल महान व डॉ सुभाष गुरुदेव दोनों विभूतियों को सम्मानित किया।सम्मान समारोह के बाद कवि सम्मेलन हुआ। अरविंद झा के संयोजन व संचालन तथा सच्चिदानंद शलभ की अध्यक्षता में सम्मेलन में रचनाकारों ने एक से बढ़कर एक रचनाएं सुनायी। रवि शंकर रवि, प्रभात शंकर, मधु पाठक मांझी, रश्मि शरद, तमाचा लखनवी, प्रतिभा श्रीवास्तव, सुरभि सिंह, प्रमोद श्रीवास्तव, विशाल श्रीवास्तव, योगी योगेश शुक्ल, डॉ सुभाष रसिया ने काव्य पाठ किया। इसके साथ ही विजय अग्रहरि आलोक, प्रभा अरोरा, विजय तन्हा, ठेठ लखनवी, रणवीर बहादुर, सरल तिलहरी...