मैनपुरी, दिसम्बर 13 -- शहर के देवी बाईपास रोड स्थित रिद्धिमा वर्ल्ड स्कूल में आयोजित स्पोर्ट्स वीक में विद्यार्थियों ने उत्साह और जोश के साथ प्रतिभाग कर क्षमता का प्रदर्शन किया। रंगारंग कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों ने दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों को हार-जीत से ऊपर उठकर खेल भावना के साथ खेलना सीखने का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंध निदेशक संजय चौहान, प्रधानाचार्या डॉ. रूचि चौहान ने हरी झंडी दिखाकर किया। प्रबंध निदेशक संजय चौहान ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं बल्कि अनुशासन, नेतृत्व और सहयोग की भावना भी विकसित करते हैं। प्रधानाचार्या डॉ. रूचि चौहान ने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि खेल बच्चों में टीम भावना, निरंतर प्रयास और जीवन कौशल विकसित करने का सरल और प्रभावी माध्यम हैं। विद्यार्थियो...