रिद्धिमा में दी गई आशा भोसले को श्रद्धांजलि
बरेली, अप्रैल 20 -- एसआरएमएस रिद्धिमा में रविवार को इंस्ट्रूमेंट कार्यक्रम रिद्म एंड बीट्स के जरिये गायिका आशा भोसले को याद किया गया। कार्यक्रम का आरंभ रिद्धिमा के वाद्ययंत्र गुरुओं सूर्यकांत चौधरी, सुरेंदर, अनुग्रह सिंह, विशेष सिंह ने किया। एमडीयू रोहतक के डा.सुरेंद्र रावत ने अपनी प्रस्तुति से आशा भोसले को श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी ने इन आंखों की मस्ती से, ये राते ये मौसम नदी का किनारा, चुरा लिया है तुमने जो दिल को जैसे प्रसिद्ध गीतों के जरिये आशा भोसले को याद किया। कार्यक्रम का संचालन अरुणा गंगवार ने किया। इस अवसर पर एसआरएमएस ट्रस्ट के संस्थापक एवं चेयरमैन देव मूर्ति, आशा मूर्ति, आदित्य मूर्ति, ऋचा मूर्ति, उषा गुप्ता, डा. रजनी अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.