रिद्धिमा में कवि सम्मेलन साहित्य सरिता का आयोजन
बरेली, मई 25 -- एसआरएमएस रिद्धिमा सभागार में रविवार को कवि सम्मेलन साहित्य सरिता का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. संजना साइमन ने जीने की थी चाहत... रचना से की। इसके बाद मुरादाबाद के मनोज वर्मा ने जब तक पास रही मां उसमें, तब तक यू कुछ खास नहीं था पंक्तियां पढ़कर श्रोताओं को भावुक कर दिया। कवि सम्मेलन में पूरनपुर के विकास आर्य, गाजियाबाद की सीमा सागर शर्मा, बदायूं के प्रभाकर सक्सेना और बरेली के डॉ. अनुज कुमार ने अपनी रचनाओं से मंत्रमुग्ध किया। डॉ. अनुज ने मंच संचालन भी किया। इस अवसर पर एसआरएमएस ट्रस्ट के चेयरमैन देव मूर्ति, आशा मूर्ति, देविशा मूर्ति सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- पुस्तक का लोकार्पण सह कवि सम्मेलन का आयोजन यह भी पढ़ें- ''मोर भावोनारे की हावाय मातालो'' पर बांग्ला नृत्य ने मंत्रमुग्ध किया
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.