रितेश श्रीवास्तव बने आईआईए आयुष सब्जेक्ट कमेटी का चेयरमैन
लखनऊ, जुलाई 16 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) ने रितेश श्रीवास्तव को वर्ष 2026-27 के लिए अपनी आयुष सब्जेक्ट कमेटी का चेयरमैन नियुक्त किया है। रितेश श्रीवास्तव सरोजिनी नगर औद्योगिक क्षेत्र स्थित होम्योपैथिक दवा निर्माता इकाई 'सलैक्स केमिकल्स प्रा. लि.' के निदेशक हैं। आईआईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गोयल द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में उनके असाधारण योगदान व नेतृत्व क्षमता की सराहना की गई है। इस जिम्मेदारी पर आभार जताते हुए रितेश श्रीवास्तव ने कहा कि वे आयुष क्षेत्र के विकास और प्रोत्साहन के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.