रितेश बने हेड बॉय, संजना हेड गर्ल चुनी गईं
रांची, मई 3 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। कैम्ब्रियन पब्लिक स्कूल में शनिवार को सत्र 2026-27 के लिए नव-निर्वाचित छात्र परिषद का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय बैंड के साथ मार्च पास्ट से हुई। प्राचार्या नेहा गुप्ता ने परिषद के पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई तथा विद्यालय के मूल्यों को बनाए रखने का संकल्प दिलाया। रितेश कुमार को हेड बॉय और संजना रानी को हेड गर्ल चुना गया। इस दौरान सांस्कृतिक प्रमुख सहित विभिन्न सदनों के हाउस कैप्टन और वाइस कैप्टन को बैज और सैश देकर सम्मानित किया गया। प्राचार्या ने कहा कि यह पद सम्मान के साथ जिम्मेदारी भी है। मौके पर शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.