रितु जायसवाल भाजपा में जाएंगी? आरजेडी से निकाले जाने पर कहा था- नई पार्टी बनाऊंगी
पटना, मई 15 -- राष्ट्रीय जनता दल (RJD) से निकाले जाने के बाद रितु जायसवाल अब भारतीय जनता पार्टी का रुख करने वाली हैं। उन्होंने भाजपा में जाने का मन बना लिया है। जल्द ही वह पार्टी की सदस्यता ले सकती हैं। रितु जायसवाल एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं और आरजेडी से विधानसभा एवं लोकसभा के चुनाव लड़ चुकी हैं। पिछले बिहार चुनाव में सीतामढ़ी जिले की परिहार सीट से टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने आरजेडी से बगावत कर दी थी और निर्दलीय लड़कर लालू एवं तेजस्वी यादव की पार्टी को हरवा दिया था। फिर आरजेडी ने उन्हें निष्कासित कर दिया था। इसके बाद रितु ने युवाओं और महिलाओं पर केंद्रित नई पार्टी बनाने का ऐलान किया था। रितु जायसवाल के करीबी सूत्रों के अनुसार वह अगले सप्ताह तक भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगी। आरजेडी में वह लंबे समय तक अलग-अलग पदों पर रहीं। इससे पहले वह नीती...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.