रितु कुमारी हत्या मामले में न्याय की मांग हुई तेज
पलामू, सितम्बर 21 -- मेदिनीनगर। चैनपुर थाना क्षेत्र के कोशियारा गांव की 10 वर्षीय रितु कुमारी की हत्या के मामले में न्याय की मांग को लेकर सोमवार को कचहरी परिसर में अनिश्चितकालीन धरना, प्रतिवाद मार्च व सभा आयोजित की गई। रितु को न्याय दो अभियान के बैनर तले हुए कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष शामिल हुए। धरना की अध्यक्षता विजय चौरसिया ने की, जबकि संचालन अशोक पाल ने किया। धरना स्थल पर पहुंचे एसडीपीओ राजेश यादव ने आंदोलनकारियों से धरना समाप्त करने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान 19 लोगों को जांच के लिए रांची भेजा गया था, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए फिलहाल ठोस साक्ष्य नहीं मिले हैं। एसपी के निर्देश पर करीब एक सप्ताह पूर्व उन्हें जांच की जिम्मेदारी मिली है और सभी पहलुओं की जांच जारी है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.