बोकारो, अप्रैल 8 -- बोकारो, प्रतिनिधि। रामगढ़ बोकारो हाईवे स्थित माराफारी थाना क्षेत्र के रितुडीह में मंगलवार दोपहर ढाई बजे हुए सड़क हादसे में स्कूटी सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि स्कूटी चला रही बेटी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। मृतका की पहचान सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर तीन सी आवास संख्या 694 निवासी सुनील कुमार राम की 38 वर्षीय पत्नी रिंकू देवी के रूप में हुई है, जो स्कूटी संख्या जेएच09बीजे 9947 से हादसे में जख्मी 20 वर्षीय बेटी दिव्या के साथ बालीडीह स्थित बहन से मिलकर वापस घर लौट रही थी। इस क्रम में जब ऋतुडीह पहुंची तो प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बालीडीह क्रेशर से गिट्टी लेकर निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज जा रहे ट्रक संख्या जेएच09एए9958 ने पीछे से पास आकर जोर से हॉर्न बजाया। जिसके कारण स्कूटी अनियंत्रित हुई और महिला नीचे गिर गई। इसी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.