बोकारो, फरवरी 24 -- बोकारो, प्रतिनिधि l बीएसएल सीएसआर की ओर से बोकारो स्टील ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम व ट्रेनिज हास्टल मैदान में किया गया l प्रतियोगिता में जिलेभर के ग्रामीण क्षेत्र के 48 फुटबॉल क्लब की टीमें हिस्सा ले रही हैं l मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम में खेले गए पहले मैच में चैनपुर झोपड़ो की टीम ने मोहनपुर की टीम को टाइब्रेकर के सहारे 6 के मुकाबले 7 गोल से पराजित कर सेमी फाईनल में स्थान बनाया। दूसरे मैच में भर्रा एलेवन के खिलाड़ी संजय मुर्मू ने हैट्रिक गोल कर आर्मी ब्वायज क्लब तोताडीह को शुन्य के मुकाबले 5 गोल से पराजित किया। ट्रेनिज हास्टल मैदान में खेले गए पहले मैच में आदिवासी क्लब पारटांड़ की टीम ने अंबेडकर नगर तुपकाडीह की टीम को शुन्य के मुकाबले 2 गोल से पराजित किया। अंतिम मैच में ब्रद...