रितिक के शतक से कॉसमॉस गैलेक्सी 43 रन से जीती
आगरा, जून 27 -- कॉसमॉस क्रिकेट कप में गुरुवार को पहले बल्लेबाजी करते हुए कॉसमॉस गैलैक्सी ने 40 ओवर में 7 विकेट पर 299 रन बनाए। रितिक सिंह ने 106, नेहा यादव ने 83, माधव सिंह ने 18 रन बनाए। कॉसमॉस जायंट्स के लिए रोशनी कुमारी ने 3, रितेश यादव, हिमांशु राजपूत, कोनार्क भारद्वाज ने 1-1 विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कॉसमॉस जायंट्स की टीम 40 ओवर में 9 विकेट पर 256 रन ही बना सकी। रोशनी कुमारी ने 65, दिव्यांशु राजपूत ने 47, अमित चौधरी व आध्या सेठ ने 24-24 रन बनाए। कॉसमॉस गैलेक्सी के लिए शिवम सागर ने तीन, पवन यादव व ऋतिक सिंह ने 2-2 विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच रितिक सिंह व फाइटर ऑफ द मैच रोशनी कुमारी को चुना गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.