रितिक और प्रिंस ने जीते स्वर्ण पदक, बढ़ाया जिले का मान
गाजीपुर, अगस्त 24 -- खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय और उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के संयुक्त तत्वावधान में कौशांबी में 21 से 23 अगस्त तक आयोजित राज्य स्तरीय 17 वर्षीय कुश्ती प्रतियोगिता में गाजीपुर के पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन किया। वाराणसी मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए 45 किलोग्राम भार वर्ग में रितिक यादव और 51 किलोग्राम भार वर्ग में प्रिंस सोनकर ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया। रितिक यादव सरैया अखाड़े में कोच लल्लन मास्टर के निर्देशन में प्रशिक्षण लेते हैं, जबकि प्रिंस सोनकर करमपुर अखाड़े में कोच सिकंदर सोनकर के मार्गदर्शन में कुश्ती का अभ्यास कर रहे हैं। दोनों पहलवानों की सफलता से खेल प्रेमियों और प्रशिक्षण केंद्रों में खुशी का माहौल है। यह भी पढ़ें- Kausambi News: राज्यस्तरीय सबजूनियर कुश्ती प्रतियोगिता का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.