रांची, मार्च 7 -- रांची, वरीय संवाददाता। बूटी मोड़ की रहने वाली रितिका पांडेय ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा-2025 में सफलता हासिल की है। रितिका ने अखिल भारतीय स्तर पर 185वीं रैंक प्राप्त कर शहर का नाम रोशन किया है। यह उनका तीसरा प्रयास था। अपनी खुशी जाहिर करते हुए रितिका ने इसका श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और सभी शुभचिंतकों को दिया। रितिका ने बताया, सफलता के पीछे कई लोगों की मौन और सक्रिय भूमिका होती है, जो आपको लक्ष्य तक पहुंचने में मदद करते हैं।रितिका की प्रारंभिक शिक्षा रांची में ही हुई। उन्होंने 2016 में मनन विद्या स्कूल से 10वीं और 2018 में 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद उच्च शिक्षा के लिए उन्होंने दिल्ली का रुख किया और 2021 में दिल्ली विश्वविद्यालय से फिजिक्स (भौतिक विज्ञान) में स्नातक की डिग्री प्राप्त क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.