बरेली, जून 30 -- सोमवार को श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने रिठौरा बाजार का निरीक्षण किया। इस दौरान साप्ताहिक बंदी के दिन खुली दुकानों के संचालकों को जिलाधिकारी के आदेश का पालन करने की हिदायत दी गई। श्रम प्रवर्तन अधिकारी विवेक त्रिवेदी ने कहा कि रिठौरा बाजार में प्रत्येक सोमवार को साप्ताहिक बंदी निर्धारित की गई है। जिसका सभी को व्यापारियों को पालन करना होगा। भविष्य में यदि कोई व्यापारी आदेश का उल्लंघन करते हुए दुकान खोलता, तो उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, रिठौरा के नगर अध्यक्ष शिवम शर्मा, नगर उपाध्यक्ष मो. यासीन, नगर महामंत्री लविश गुप्ता, नगर कोषाध्यक्ष अनमोल गुप्ता एवं नगर मंत्री बादल गुप्ता भी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- रिठौरा में साप्ताहिक बंदी के दिन श्रम विभाग ने बंद कराई दुकानें...