बरेली, जुलाई 19 -- रिठौरा।नगर पंचायत रिठौरा में रविवार को झलरा पीपल मंदिर सभागार में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा की विधानसभा स्तरीय संगठनात्मक बैठक हुई। पार्टी के संस्थापक सदस्य रजत मिश्रा, जिलाध्यक्ष आर्येंद्र मिश्र, सदस्य राम त्रिपाठी ने पार्टी की नीतियों को बताते हुए विचार रखे। इसके अलावा बैठक में भोजीपुरा विधानसभा क्षेत्र में संगठन के विस्तार को लेकर चर्चा की गई। संचालन जिला सचिव अक्षय शुक्ला ने किया। इस दौरान रोहित त्रिवेदी, अतुल, सोनू गुप्ता, सोनू, सुरेंद्र, घासी राम साहू, महंत कालीचरन, रामबाबू त्रिपाठी आदि थे। फोटो कैप्शन: फोटो-1, रिठौरा में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा की संगठनात्मक बैठक हुई । यह भी पढ़ें- Sasaram News: नासरीगंज:भाजपा के तीन शक्ति केंद्रों पर बैठक में संगठन मजबूती पर जोर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...