मथुरा, मार्च 8 -- मथुरा। थाना बरसाना के अंतर्गत नंदगांव स्थित गांव रिठौरा में बने मंदिर से चोर शुक्रवार देर रात चोर पीतल की शिव मूर्ति, गोपालजी, घंटे-घडियाल, दीपक आदि सामान चोरी कर ले गये। इसकी जानकारी होने पर भक्तों में आक्रोश भड़क गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मौका मुआयना कर मामले की जानकारी करते हुए चोरों की तलाश में जुट गयी है। रिठौरा गांव के बाहर जंगल में सुखराम ने हनुमान मंदिर बनाया है। इसमें शिव परिवार, हनुमान आदि की मूर्तियां है। इसकी ग्रामीणों द्वारा पूजा सेवा की जाती है। गुरुवार देर रात दो बजे से सात बजे के मध्य चोरों ने मंदिर में घुस कर चोरी की। शुक्रवार सुबह आठ बजे लोगों को यह जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक बरसाना ने पुलिस टीम के साथ मौका मुआयना कर मामले की जानकारी कर चोरों की तलाश में ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.