पीटीआई, मार्च 5 -- उत्तर-पश्चिम दिल्ली के रिठाला में गुरुवार तड़के झुग्गियों में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कई झोपड़ी जलकर राख हो गईं। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 18 गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग की चपेट में आने से एक 17 वर्षीय रोजिना खातून की मौत हो गई। वह आग लगने के दौरान सुरक्षित बाहर निकल आई थी लेकिन ईद के नए कपड़े लेने के लिए वापस झुग्गी में घुसी और फिर वापस बाहर न आ सकी। इसके बाद दमकल कर्मियों को उसका शव जली हुई हालात में मिला। रोजिना की चाची जेरिना बीबी ने बताया 'वह बाहर आ गई थी, लेकिन नए कपड़े लेने अंदर गई और हमसे कहा कि वह तुरंत वापस आ जाएगी। एक स्थानीय निवासी ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी तेजी से फैली कि वह नाकाम रहा। जब अधिकारियों ने उसका शव बाहर निकाला, तो वह बुरी तरह जल चुका था।'आग मिनटों में फैल गई स्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.