रिठकुला में तीन नाली भांग की खेती नष्ट की
बागेश्वर, जुलाई 27 -- बागेश्वर। जनपद में चलाए जा रहे नशामुक्ति अभियान के तहत शामा चौकी पुलिस ने रिठकुला क्षेत्र में करीब तीन नाली भूमि पर उगाई गई भांग की खेती नष्ट की। इस दौरान पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने क्षेत्र में किसी भी प्रकार के अवैध मादक पदार्थों की तस्करी या खेती की सूचना टोल-फ्री नंबर 1933 अथवा पुलिस को दें, ताकि ऐसे अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। अभियान के दौरान पुलिस ने ग्रामीणों को मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव, साइबर अपराधों से बचाव, महिला सुरक्षा और महिला संबंधी अपराधों के प्रति भी जागरूक किया। ग्रामीणों को साइबर ठगी की स्थिति में साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930, आपात स्थिति में 112 और महिलाओं की सहायता के लिए महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 पर सूचना देने की जानकारी दी गई। पुलिस ने आमजन से नशामुक्त और अपराधमुक्त समाज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.