रिटेल के बाद अब थोक महंगाई ने दिया टेंशन, सितंबर में 11.39% पर पहुंची
नई दिल्ली, अक्टूबर 14 -- देश में खुदरा महंगाई के बाद थोक महंगाई ने भी रफ्तार पकड़ ली है। थोक मूल्य सूचकांक यानी WPI आधारित महंगाई दर बढ़कर सितंबर में 11.39 प्रतिशत पर पहुंच गई, जबकि अगस्त में यह 9.9 प्रतिशत थी। कॉमर्स एंड इंडस्ट्री मिनीस्ट्री द्वारा 14 अक्टूबर यानी आज जारी आंकड़ों के मुताबिक कीमतों में तेजी से अर्थव्यवस्था पर महंगाई का दबाव बढ़ने के संकेत मिले हैं। बता दें रिटेल महंगाई भी अगस्त के 4.83% से बढ़कर सितंबर 2026 में 5.54% हो गई। यह डेटा इस हफ्ते के शुरुआत में ही आया था। खनिज तेल, खाद्य वस्तुओं, कच्चे पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस, कोयला, बुनियादी धातुओं, रसायनों, कपड़ा, रबर-प्लास्टिक उत्पादों और बिजली के उपकरणों की कीमतों में तेजी ने थोक महंगाई को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई। सितंबर में ईंधन और बिजली की महंगाई बढ़कर 25.85% पर पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.