सोनभद्र, अप्रैल 12 -- अनपरा,संवाददाता। अनपरा नगर पंचायत के वार्ड नंबर 20 स्थित नूरिया मोहल्ला में बगैर एफएसएसएआई के वैध मैन्युफैक्चरिंग लाइसेंस के आइसक्रीम निर्माण की शिकायत ने तूल पकड़ लिया है। स्थानीय नूरिया मोहल्ला निवासी नुरुल आफरीन ने जिला प्रशासन,श्रमविभाग से लेकर एफएसएसएआई को शिकायत भेज पूरे मामले की जांच व कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में आरोप है किआइसक्रीम निर्माण कार्य कर रही संबंधित फर्म ने महज रिटेलर लाइसेंस लिया है जबकि आइसक्रीम का निर्माण किया जा रहा है। शिकायत पर संबंधित प्रकरण की राजस्व विभाग से करायी गयी तो लेखपाल विनोद सिंह ने जांच में शिकायत को रंजिशवश किया जाना बताते हुए लिखा कि बेहद छोटे स्तर पर आइसक्रीम बना कर बेची जा रही है और शिकायत निस्तारण योग्य है। श्रम विभाग ने भी सात अप्रैल को की जांच में पाया कि कोई भी बाहर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.