मथुरा, अप्रैल 27 -- कर्मचारियों की कमी से जूझ रहे मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण को कर्मचारी मिल गए हैं, लेकिन यह कर्मचारी ऐसे मिले हैं जो पूर्व में प्राधिकरण में किसी ना किसी पद पर कार्यरत रहे हैं। बीते दिनों इन सभी पूर्व कर्मचारियों के साक्षात्कार भी लिए गए। इन कार्मचारियों को प्राधिकरण में नियुक्ति भी मिल गई है। अब प्राधिकरण जल्द ही पूर्व अभियंताओं की भी नियुक्ति करने जा रहा है। अधिकारियों का मानना है कि इन कर्मचारियों के तजुर्बे का लाभ विभाग को मिल सकेगा, जबकि नियुक्तियों पर सवाल भी उठ रहे हैं। मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण बीते कुछ समय से अभियंताओं और कर्मचारियों की कमी से जूझ रहा है। आने वाले दिनों में दो और अभियंता सेवा निवृत्त होने जा रहे हैं। एक-एक कर्मचारी पर कई-कई पटल की जिम्मेदारी है। काम के बोझ के कारण कई बार कर्मचारी सही प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.