आरा, दिसम्बर 28 -- उदवंतनगर। स्थानीय थाना क्षेत्र के बजहरुआ गांव में रिटायर होमगार्ड के घर में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। रिटायर जवान कमला सिंह के पुत्र उमेश सिंह ने बताया कि हम सभी मकान के ग्राउंड फ्लोर वाले हिस्से में रोजना की तरह सोये हुए थे। तभी शनिवार की रात चोरों ने सेकंड फ्लोर के हिस्से के रूम में प्रवेश कर घर में रखे दो बक्से सहित अन्य कीमती सामान और दो लाख रुपये मूल्य के गहने चुरा ले गए। परिजनों की जब सुबह में नींद खुली, तो चोरी की घटना की जानकारी हुई। इसके बाद स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.