जमशेदपुर, मार्च 13 -- जमशेदपुर। दक्षिण पूर्व जोन के रेल महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा टाटानगर स्टेशन पर 23 मार्च को निरीक्षण करने वाले हैं। चक्रधरपुर मंडल में रेल जीएम के निरीक्षण को लेकर तैयारी शुरू है। सूचना है कि, रेल जीएम 31 मार्च को रिटायर होने वाले हैं। टाटानगर स्टेशन विकास योजना को रेल जीएम एके मिश्रा के कार्यकाल में मंजूरी मिली है। बताया जाता है कि, जीएम द्वारा टाटानगर में स्टेशन, क्वार्टर, कार्यालयों, विभिन्न विभागों की स्वच्छता के साथ प्लेटफार्म पर यात्री सुविधा संसाधन, सुरक्षा व्यवस्था और विकास कार्यों के प्रगति की समीक्षा की जाएगी। वहीं, स्टेशन के आधुनिकीकरण और यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के मुद्दे पर अधिकारियों के साथ बैठक भी कर सकते हैं। रेल जीएम दौरे को लेकर स्टेशन व विभिन्न विभागों के अधिकारी व्यवस्था को दुरुस्त करने में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.