रिटायर होने वाले केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! CGHS में मिलेगी ये नई सुविधा
नई दिल्ली, जुलाई 23 -- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रिटायर होने वाले केंद्रीय कर्मचारियों के लिए सेंट्रल गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (सीजीएचएस) पेंशनर कार्ड की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। मंत्रालय ने सीजीएचएस पोर्टल को भविष्य (Bhavishya) पोर्टल से जोड़ दिया है। इससे पेंशन से जुड़ी जानकारी अपने आप सीजीएचएस आवेदन में आ जाएगी और कर्मचारियों को एक ही जानकारी दोबारा भरने की जरूरत नहीं पड़ेगी। पहले कर्मचारियों को भविष्य पोर्टल पर पेंशन से जुड़ी प्रक्रिया पूरी करने के बाद अलग से सीजीएचएस पेंशनर कार्ड के लिए आवेदन करना पड़ता था। इस दौरान वही जानकारी फिर से भरनी होती थी, जिससे समय भी लगता था और डॉक्यूमेंट्स की जांच में भी देरी होती थी। अब नए सिस्टम में जैसे ही भविष्य पोर्टल पर पेंशन से जुड़े डॉक्यूमेंट मंजूर होंगे, वही जानकारी अप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.