रिटायर हेड कांस्टेबल के घर में घुसकर हमला, 80 हजार लूट का आरोप
लखनऊ, अप्रैल 12 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। सआदतगंज के वजीरबाग में रिटायर हेड कांस्टेबल नन्हा लाल के घर रविवार दोपहर घुसे दबंगों ने उन पर हमला बोल दिया। हमले के दौरान परिवार को जमकर पीटा। नन्हा ने हमलावरों पर 80 हजार रुपये लूट का आरोप लगाया है। घटना सीसी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस तफ्तीश कर रही है।वजीरगंज निवासी नन्हा सेवानिवृत्त हेड कांस्टेबल हैं। वह कुछ महीनों से बीमार हैं। बेटे अमित ने बताया कि दोपहर पड़ोस में रहने वाला दबंग उसका भाई 15-20 लोगों के साथ घर में घुसा। गाली-गलौज करने लगा। विरोध पर उसने पिता पर हमला बोल दिया। पिता को पीटने लगा। बचाव में वह और घरवाले दौड़े तो हमलावरों ने उन्हें भी पीटा। भागते समय गल्ले में रखे 80 हजार रुपये लूट लिए। शोर सुनकर जबतक पड़ोसी दौड़े हमलावर भाग निकले। पीड़ित ने चौकी और फिर थाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.