रिटायर हुए IG साहब, तो कांस्टेबल ने दांतों से खींच दी उनकी गाड़ी! देखते रह गए
ग्वालियर, अगस्त 1 -- ग्वालियर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) अरविंद सक्सेना के सेवानिवृत्त होने पर पुलिस महकमे में भावुक और अनोखा नजारा देखने को मिला। विदाई समारोह के दौरान आईजी कार्यालय में पदस्थ आरक्षक (कांस्टेबल) सुनील 'बाहुबली' ने अपने अनोखे अंदाज में उन्हें विदाई दी। उन्होंने अपने दांतों की ताकत से आईजी की कार को करीब 50 मीटर तक खींचकर सभी को हैरान कर दिया। इस दौरान उन्होंने आईजी की गाड़ी को कार्यालय से बाहर तक खींचा। जैसे ही कार गेट से बाहर आती है वे रस्सी को अपने दांतों से निकाल देते हैं। इस दौरान आरक्षक के इस टैलेंट को देख आप-पास मौजूद डीआईजी, एसपी, अन्य पुलिसकर्मियों और कार्यायल के अन्य कर्मचारियों ने जोर जोर से ताली बजाकर उनके द्वारा दी गई इस अनोखी विदाई का जोरदार स्वागत किया। यह भी पढ़ें- ग्वालियर में गुंडागर्दी: सीबीआई एसआई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.