नई दिल्ली, अगस्त 30 -- ड्वेन ब्रावो टी20 क्रिकेट के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक हैं। वेस्टइंडीज के लिए तो उन्होंने इस फॉर्मेट में धमाल मचाया ही है, साथ ही वह देश-विदेश की टी20 लीग में भी अपना धाकड़ परफॉर्मेंस से फैंस का मनोरंजन करते हुए नजर आए हैं। वेस्टइंडीज में जारी कैरेबियन प्रीमियर लीग में उन्हें अब ऐसा सम्मान मिला है, जो आज तक इस लीग में किसी खिलाड़ी को नहीं मिला। ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के साथ ड्वेन ब्रावो की विरासत को फ्रेंचाइजी के इतिहास में एक पक्की जगह मिल गई है, जब कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) टीम ने घोषणा की कि उनकी मशहूर नंबर 47 जर्सी को रिटायर किया जाएगा। जी हां, सीपीएल से ड्वेन ब्रावो की जर्सी को रिटायर कर दिया गया है और वह इस लीग के पहले ऐसे खिलाड़ी बने हैं, जिसका जर्सी नंबर रिटायर किया गया है। यह भी पढ़ें- LIVE: सेमीफाइन...