बलिया, फरवरी 17 -- बांसडीहरोड। भारतीय थल सेना से सेवानिवृत्त होकर लौटे वीर सैनिक सरयां निवासी अजय शंकर पांडेय के बलिया रेलवे स्टेशन पर उतरने के साथ ही मंगलवार को लोगों ने नारेबाजारी और माल्यार्पण कर स्वागत किया। स्टेशन से वह सीधे बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने दर्शन पूजन किया। इसके बाद महान स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। गांव के रास्ते में जगह जगह ग्रामीणों ने द्वार बनाकर उनका स्वागत किया। स्वागत से अभिभूत पांडेय ने कहा कि देश की सेवा करने का अवसर मिलना मेरे लिए परम सौभाग्य की बात है। इस मौके पर अमित दूबे , विशाल यादव , छात्र नेता अजय यादव, चन्दन ओझा और संजीत धनंजय यादव आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.