मुजफ्फरपुर, अप्रैल 4 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कच्ची-पक्की ओपी क्षेत्र के भिखनपुरा प्रभात नगर मोहल्ला निवासी रिटायर सैनिक नागेंद्र सिंह के घर से 31 लाख की संपत्ति चोरी कर ली गई। घटना गुरुवार देर रात डेढ़ से चार बजे के बीच हुई। चोरों ने घर के पीछे की खिड़की के ग्रिल को उखाड़ कर वारदात को अंजाम दिया। मामले में गृहस्वामी ने कच्ची-पक्की ओपी के माध्यम से सदर थाने में शुक्रवार को केस दर्ज कराया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों को चिह्नित करने में जुट गई है।पूर्व सैनिक ने पुलिस को बताया कि गुरुवार रात दस बजे वह खाना खाने के बाद परिवार के साथ सो गए। रात्रि डेढ़ से चार बजे के बीच चोरों ने घर के पीछे की खिड़की का ग्रिल काट कर कमरे में प्रवेश किया। इसके बाद चोरों ने जिस कमरे में वे अपने परिवार के साथ सो रहे थे, उसको बाहर से लॉक क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.