मैनपुरी, मई 5 -- कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हसनपुर में रिटायर पुलिसकर्मी ने पड़ोसी महिला पर हमला कर दिया। बाल पकड़कर घर के अंदर से बाहर निकाला और पेट पर बैठकर जमकर घूंसे बरसाए, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। बचाने आए पति के साथ भी मारपीट की गई। पति की ओर से दी गई तहरीर पर आरोपी रिटायर्ड सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर ग्या सिंह पुत्र हरदयाल सिंह निवासी हसनपुर ने शिकायत की कि उदयप्रताप पुत्र मेघ सिंह निवासी हसनपुर उसके घर आया। जैसे ही वह घर से बाहर निकला तो आरोपी ने घर में घुसकर उसकी पत्नी कमला देवी को बाल पकड़कर गेट के बाहर निकाल लिया। जब उसने बचाने की कोशिश की तो आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट की। जिससे वह घायल हो गया। आरोपी ने पत्नी के पेट पर बैठकर मुंह में घूंसे और थप्पड़ मारे, जिससे वह गंभीर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.