हरिद्वार, मई 21 -- हरिद्वार, संवाददाता। न्यू शिवालिक नगर की एक सेवानिवृत्त शिक्षिका ने अपने बेटे और बहू पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना देने के आरोप लगाए हैं। वरिष्ठ नागरिक महिला का कहना है कि लगातार अपमान और दुर्व्यवहार से परेशान होकर उन्हें कुछ समय के लिए घर छोड़कर दिल्ली जाना पड़ा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। महिला ने संपत्ति हड़पने की नीयत से जान से मारने की साजिश रचे जाने का भी आरोप लगाया है। टिहरी विस्थापित कॉलोनी निवासी अदिति त्यागी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सेंट मैरी स्कूल से सेवानिवृत्त शिक्षिका हैं और अस्थमा की मरीज हैं। यह भी पढ़ें- हरिद्वार में सेवानिवृत्त शिक्षिका को बेटे-बहू ने किया परेशान, मुकदमा दर्ज आरोप है कि पुत्र अनुग्रह त्यागी और पुत्रवधु शैल त्यागी पिछले कई महीनों से उनके साथ दुर्व्य...