भागलपुर, मार्च 19 -- भागलपुर । जिला शिक्षा कार्यालय में गुरुवार को सेवांत लाभ के भुगतान के लिए लंबित मामलों की समीक्षा की जाएगी। इसको लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार शर्मा ने पत्र जारी कर कहा कि जनवरी से फरवरी के बीच सेवानिवृत हो चुके और मार्च में सेवानिवृत होने वाले 50 प्रधानाध्यापक और शिक्षकों की सूची मिली है। इसको लेकर संबंधित शिक्षक व प्रधानाध्यापकों को सभी दस्तावेज के साथ बुलाया गया। शिक्षा विभाग के सभागार में समीक्षात्मक बैठक सुबह 11.30 बजे से शुरू होगी। बता दें कि दो दिन पहले शिक्षा विभाग के अपर मुख्य बी राजेंद्र ने जिला शिक्षा कार्यालय का निरीक्षण किया था। साथ ही अधिकारियों की बैठक में स्पष्ट शब्दों में कहा था कि शिक्षकों व कर्मचारियों के सेवांत लाभ के लंबित मामले का तेजी से निपटारा करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...