रिटायर शिक्षक को डिजिटल अरेस्ट कर 25 लाख की ठगी
कानपुर, जुलाई 7 -- कानपुर, दक्षिण संवाददाता। दबौली में साइबर ठगों ने एक रिटायर बुजुर्ग शिक्षक को वीडियो कॉल पर पांच दिन डिजिटल अरेस्ट कर 25 लाख की ठगी कर ली। खाकी वर्दी धारण किए शातिर ने खुद को एसपी बताया, फिर जम्मू के आतंकवादियों से कनेक्शन निकलने की बात कहकर जाल में फंसाया। इसके बाद गिरफ्तारी का वारंट जारी होने का भय दिखाकर ठगी की गई। रकम आरटीजीएस करने के बाद दस लाख की और मांग बढ़ने पर उन्हें ठगी का एहसास हुआ तो गोविंदनगर पुलिस व साइबर क्राइम थाने में शिकायत की। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। दबौली निवासी 76 वर्षीय राघव राम यादव खालसा इंटर कॉलेज गोविंद नगर में शिक्षक थे। उन्होंने बताया कि वर्ष-2013 में विद्यालय से रिटायर हुए थे। परिवार में पत्नी ऊषा हैं जो कि मानसिक बीमार हैं। वहीं बड़ा बेटा अमित भोपाल में असिस्टेंट लाइब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.