बहराइच, मार्च 13 -- चर्दा। ब्लॉक नवाबगंज क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय दर्जीपुरवा में शुक्रवार को सेवानिवृत शिक्षक सम्मान समारोह एवं वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि नानपारा विधायक राम निवास वर्मा रहे। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज के निर्माता होते हैं। सेवानिवृत होने के बाद भी शिक्षकों का अनुभव समाज के लिए मार्गदर्शक बना रहता है। अतिथियों ने सभी को शॉल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर आरके सिंह राजू भैया, प्राचार्य निरंजन प्रसाद पाण्डेय, प्रधान लक्ष्मी देवी, रामगोपाल वर्मा, हजारीलाल, डिप्टी रेंजर संभू यादव आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...