रिटायर लेखपाल के घर डकैती में बदमाशों पर गैंगस्टर
गोरखपुर, मई 28 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। एम्स इलाके के रजही में रिटायर लेखपाल बालेंद्र सिंह के घर डकैती में शामिल सात बदमाशों पर गैंगस्टर का केस दर्ज कर लिया गया है। गिरोह के सरगना देवेंद्र निषाद उर्फ डायना पर इसके पहले भी गैंगस्टर की कार्रवाई हो चुकी है। इतना ही नहीं उसकी एक करोड़ रुपये की संपत्ति भी जब्त कर ली गई थी, लेकिन जेल से छूटने के बाद उसने डकैती जैसी बड़ी वारदात को अंजाम दिया। यही वजह है कि एक बार फिर गैंगस्टर की कार्रवाई कर पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। साथ ही उसके पूर्व में दर्ज केस में सजा दिलाने की कवायद तेज कर दी गई है, ताकि उसे जेल में रखा जा सके। एम्स पुलिस ने रामगढ़ उर्फ रजही टोला निवासी देवेंद्र निषाद उर्फ दयानंद उर्फ डायना को गिरोह का सरगना बनाया है। चिलुआताल के विस्तारनगर गिदहवा निवासी रामरक्षा उर्फ तेजू यादव, भगवा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.