फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 11 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। कादरीगेट थाने के बालाजी पुरम में रिटायर रोडवेज कर्मी के घर पर मंगलवार की रात चोरों ने दस्तक दी। पीछे की छत के सहारे घुसे चोर घरेलू सामान समेत नगदी पार कर ले गये। रिटायर रोडवेज कर्मी ने अभी जल्दी ही मकान बनाया है जो कि अभी पूरी तौर पर नहीं बना है। बालाजी पुरम निवासी गिरीश चंद्र शर्मा ओपी भट्ठा के पीछे बालाजी पुरम में नवनिर्मित मकान में परिवार सहित रहते हैं। रात में किसी समय चोर पीछे खाली पड़े प्लाट से घुस आये और वारदात को अंजाम दिया। सिलेंडर के अलावा आभूषण और नगदी भी ले गये। गिरीश चंद्र के पुत्र विनोद शर्मा ने बताया कि आस पास खाली प्लाट पड़े हैं और मकान के आधे हिस्से का लेंटर पड़ा है। बाकी हिस्से की ऊंची दीवारें हैं। चोर संभवत पीछे प्लाट के सहारे घर में घुसे। उन्होंने बताया कि इसको लेकर सू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.