रिटायर रेलवेकर्मी को 24 घंटे डिजिटल अरेस्ट कर ठगे नौ लाख
लखनऊ, सितम्बर 10 -- पुलवामा हमले की साजिश में शामिल होने का आरोप लगाकर साइबर जालसाजों ने रेलवे से रिटायर सीनियर टेक्नीशनियन वीरेंद्र कुमार को डिजिटल अरेस्ट कर लिया। हाईकोर्ट का अरेस्ट वारंट दिखाकर 14 साल तक के लिए जेल भेजने की धमकी दी और नौ लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित वीरेंद्र ने साइबर थाने में दो जालसाजों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर साइबर क्राइम थाना आलोक राव के मुताबिक पीड़ित वीरेंद्र इंदिरानगर बेगम पुरवा में रहते हैं। उन्होंने तहरीर देकर बताया कि एक सितंबर की सुबह उनके पास एक अंजान नंबर से व्हाट्सएप काल आई। फोन करने वाले ने बताया कि वह पुलिस अधिकारी प्रेम कुमार हैं। इसके बाद उसने शिव कुमार से बात कराई। उसने भी खुद को पुलिस का अधिकारी बताया। दोनों ने बारी-बारी बात की। उसने पुलवामा में हुए आतंकी हमले में 14 साल तक जेल भेजने के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.