रिटायर रेलकर्मी ने रात में पत्नी का गला रेता फिर किया सरेंडर, बिहार में पति की हैवानियत
निज प्रतिनिधि, नवम्बर 12 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। बिहार में मुंगेर जिला के आदर्श थाना जमालपुर क्षेत्र में एक पति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। घटना बुधवार रात्रि 1:00 बजे के करीब की है। वारदात के बाद आरोपी पति ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है। वहीं, दो मासूम बेटियों के सिर से मां का साया हमेशा के लिए उठ गया। मृतका के मायके वालों ने पति और उसके परिजनों पर प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है। दरअसल, पूरी घटना आदर्श थाना जमालपुर क्षेत्र के सदर बाजार फाड़ी के समीप की है। मृतका की पहचान पूजा देवी के रूप में हुई है। पूजा की शादी वर्ष 2015 में भागलपुर के इशाकचक निवासी अमर कुमार की बेटी के रूप में धरहरा थाना क्षेत्र के दशरथपुर निवासी दशरथ मंडल से हुई थी। दशरथ मंडल रेल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.