रिटायर बैंक मैनेजर के पूरे जीवन की कमाई साइबर ठगों ने उड़ाई, निवेश के नाम पर 64.30 लाख ठगे
बहराइच, सितम्बर 23 -- यूपी के बहराइच में आर्यावर्त बैंक के रिटायर मैनेजर की जीवन भर की कमाई साइबर ठगों ने उड़ा दी है। बेहतर निवेश और शानदार रिटर्न का झांसा देकर 64.30 लाख रुपये की चपत लगा दी है। महिला समेत तीन लोगों ने व्हाट्सएप के जरिए संपर्क कर उन्हें ट्रेडिंग में निवेश का झांसा दिया और अलग-अलग खातों में कई किस्तों में रकम ट्रांसफर कराई। 64.30 लाख रुपये लेने के बाद ठगों ने 20 लाख रुपये और निवेश करने को कहा तो उन्हें ठगी का अहसास हुआ। मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। देहात कोतवाली के घसियारीपुरा निवासी राम आसरे शुक्ला कुछ वर्ष पहले सरकारी बैंक से रिटायर हुए थे। पीड़ित के मुताबिक कथित निशा वर्मा नाम की महिला ने उन्हें व्हाट्सएप कॉल कर खुद को एक निजी बैंक की सिक्योरिटी में सहायक बताया। उसने बत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.