रिटायर बैंक कर्मी ने लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारी, मौत
अयोध्या, अगस्त 19 -- अयोध्या,वरिष्ठ संवाददाता। कोतवाली नगर क्षेत्र की देवकाली आदर्श नगर कॉलोनी में बुधवार दोपहर स्टेट बैंक से रिटायर कर्मचारी ने अपनी लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान रामपाल सिंह (80) के रूप में हुई है। वह भारतीय स्टेट बैंक के सेवानिवृत्त कर्मचारी थे। बताया जा रहा है कि रामपाल सिंह पिछले कई महीनों से डिप्रेशन से परेशान थे और उनका इलाज भी चल रहा था। परिजनों के अनुसार वह मानसिक रूप से काफी परेशान रहा करते थे। बताया गया कि बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे रामपाल सिंह ने अपनी लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.