उन्नाव, मार्च 24 -- बीघापुर, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के बेहटा भवानी गांव स्थित दो और ओसियां गांव के एक घर को सोमवार रात चोरों ने निशाना बनाते हुए 26.5 लाख के जेवर व नगदी पार कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर छानबीन की। बेहटा भवानी गांव के निवासी रिटायर्ड बीडीओ बेनी माधव चौधरी के घर में सोमवार रात चोर घुस गए। कमरे में रखी अलमारी का लॉक तोड़कर लगभग 105 ग्राम सोना व 800 ग्राम चांदी के जेवरात उठा ले गए। बेनी माधव के बेटे राजनारायण ने बताया कि दिसंबर में छोटे बेटे का विवाह हुआ था। घर में वह, पत्नी और पिता मौजूद थे। बहू परीक्षा की तैयारी के लिए बेटे के साथ बाहर गई है। चोर घर की छत से अंदर दाखिल हुए थे। रिटायर बीडीओ के घर से लगभग सौ मीटर दूर रिटायर सूबेदार मेजर रामविलास चौधरी के घर में भी चोरों ने दस्तक दी। जहां से कपड़ा व तीन हजार र...